फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   21 women cheated in the name of job in pharmaceutical company

दवा कंपनी में नौकरी के नाम पर 21 महिलाओं से ठगी

Thu, 16 Sep 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
21 women cheated in the name of job in pharmaceutical company
बड़ौत कोतवाली में शिकायत करने पहुंचीं महिलाएं। - फोटो : BARAUT
युवक-युवती ने डोर-टू-डोर घूमकर महिलाओं से लिए थे 5100-5100 रुपये
विज्ञापन

गांव जौनमाना की पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दवा कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक और युवती ने जौनमाना गांव की 21 महिलाआें से 5100-5100 रुपये ठग लिए। दो-दो हजार रुपये प्रति माह वेतन का भी झांसा दिया गया। दो माह बीत जाने पर न तो नौकरी मिली और न ही वेतन। बृहस्पतिवार को ठगी का शिकार हुई महिलाएं कोतवाली पहुंची और आरोपी युवक व युवती के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं से ठगी का यह मामला जौनमाना गांव का है। ठगी का शिकार हुई महिलाओं सुनीता, शिवानी, सोहनवीरी, अमरीता, सविता, अनीता, विमला, काजल, पुष्पा, कमलेश, सुमन, सरिता, उर्मिला, सरिता, बालेश, कविता, मंजू, गौतम, राज सिंह, उषा ने बताया कि तकरीबन दो माह पूर्व एक दंपती ने डोर-टू-डोर घूमकर गांव की तकरीबन 21 महिलाओं को एक मार्केटिंग कंपनी में काम कर अच्छी कमाई का सपना दिखाया। प्रत्येक महिला से 5100-5100 रुपये लिए और कुछ विटामिंस की दवाइयां थमा दी थी। साथ ही कंपनी से हर महीने दो-दो हजार रुपये आने की बात कहीं थी। मगर, आज तक एक भी पैसा नहीं आया है। महिलाओं ने युवक-युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल रवि रत्न ने बताया कि जौनमाना गांव की कुछ महिलाओं ने खुद को ठगी का शिकार बताते हुए युवक और युवती के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ब्याज व उधारी पर उठाएं थे महिलाओं ने रुपये
ठगी का शिकार हुई महिलाओं में से ज्यादातर ऐसी है, जिन्होंने उधार या ब्याज पर रुपये उठाए थेे। ठगी जिससे उन्होंने यह पैसा उधार लिया था वह ब्याज के भी पैसे मांग कर उन्हें परेशान कर रहा है। गुस्साई महिलाएं ने बड़ौत कोतवाली पहुँच कर शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed