Action: बागपत में चला बुलडोजर, तालाब पर बने 21 मकान ध्वस्त कराए
बागपत में सिनौली गांव के तालाब को कब्जामुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने 43 मकानों को चिह्नित किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में छपरौली सिनौली गांव में तालाब को कब्जामुक्त कराने के लिए बुधवार को राजस्व विभाग की टीम ने 21 मकानों को ध्वस्त कराया, जबकि चिह्नित किए गए 22 मकानों का ध्वस्तीकरण गुरुवार को किया जाएगा। ग्रामीणों ने मकानों का ध्वस्तीकरण कराने के लिए गई टीम का विरोध किया, मगर टीम ने पुलिस की मौजूदगी में मकानों को ध्वस्त कराया।
सिनौली गांव के तालाब को कब्जामुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने 43 मकानों को चिह्नित किया था। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिसबल के साथ सिनौली गांव में पहुंची। जहां जेसीबी चलाकर तालाब की जमीन पर बने मकानों को ध्वस्त कराकर कब्जामुक्त कराया। ग्रामीणों ने राजस्व टीम का विरोध भी किया, लेकिन अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया गया।
राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में तालाब 3.027 हेक्टेयर में है, जिसकी काफी जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। चिह्नित किए गए 43 मकानों में से बुधवार को 21 मकानों को ध्वस्त कराया गया, जबकि अन्य मकानों को गुरुवार को ध्वस्त कराकर जमीन को कब्जामुक्त कराया जाएगा। कुछ अन्य तालाब भी चिह्नित किए गए हैं, जल्द ही सभी तालाबों को कब्जामुक्त कराया जाएगा। इस दौरान एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ युवराज सिंह व पुलिसबल मौजूद रहा।