{"_id":"5c7ed843bdec2213fb2cb232","slug":"201551816771-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के सामने कुते को उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के सामने कुते को उठा ले गया तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। मांगरौली गांव के जंगल में तेंदुआ किसानों के सामने कुत्ते को उठा ले गया। इससे किसानों में दहशत फैल गई। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की।
मांगरौली गांव के जंगल में मंगलवार को खेतों में काम कर रहे किसान सुभाष शर्मा, मुकेश त्यागी, राकेश त्यागी, धर्म सिंह, सलेक चंद, राहुल, गौतम, प्रमोद, आकाश आदि को तेंदुआ दिखाई दिया। किसानों ने शोर मचाया तो तेंदुआ खेतों में घुस गया, लेकिन कुछ देर बाद ही तेंदुआ गन्ने के खेत से निकला और खेत में बैठे कुत्ते को उठाकर ले गया। किसानों ने गांव में सूचना देकर जंगल में घेराबंदी की, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। किसानों ने वन विभाग को सूचना दी।
वन दरोगा दयाशंकर तिवारी, संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा जंगल में तेंदुए की तलाश कराई, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। तेंदुए के डर से किसानों ने खेतों में जाना बंद कर दिया। किसानों ने बताया कि एक सप्ताह से जंगल में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। किसानों ने चेतावनी दी की अगर तीन दिन में वन विभाग ने खेतों में पिंजरा नहीं लगाया तो ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ धरना शुरू कर देंगे। डीएफओ अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके पर टीम भेज दी। शीघ्र ही पिंजरा भी लगवाया जाएगा।