फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वीर शाहमल रायफल क्लब के शूटर ने चार स्वर्ण पदक जीते

वीर शाहमल रायफल क्लब के शूटर ने चार स्वर्ण पदक जीते

Sun, 03 Mar 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
वीर शाहमल रायफल क्लब के शूटर ने चार स्वर्ण पदक जीते
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वीर शाहमल रायफल क्लब में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें उत्तराखंड के देहरादून में हुई प्रथम मास्टर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में एक साथ चार स्वर्ण पदक जीतने वाले शूटर को सम्मानित किया।

क्लब के संस्थापक कुलदीप तोमर और कोच संजीव तोमर ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर बताया कि 27 फरवरी से दो मार्च तक उत्तराखंड के देहरादून में हुई प्रथम मास्टर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में क्लब के शूटर राहुल शर्मा ने भाग लिया। राहुल शर्मा ने 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर स्पर्धा में 600 मेें से 575 अंक के साथ गोल्ड मेडल और जूनियर स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके साथ 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में भी बढ़त बनाकर स्वर्ण पदक जीता। साथ ही 50 मीटर फ्री पिस्टल में 300 में से 280 अंक प्राप्त कर फिर स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। कोच संजीव तोमर ने बताया कि राहुल की इस उपलब्धि पर उसे उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सम्मानित किया। वहीं शूटरों ने राहुल शर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed