फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिल न बन्ने पर दोघट के लोगों का कैंप में हंगामा

बिल न बन्ने पर दोघट के लोगों का कैंप में हंगामा

Mon, 21 Jan 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
बिल न बन्ने पर दोघट के लोगों का कैंप में हंगामा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कटिया हटाओ संयोजन पाओ योजना के तहत रविवार को मुख्य शिकायत केंद्र सिंह सहित एक्सईएन प्रथम कार्यालय, छपरौली टाऊन व दोघट कस्बे में कैंप आयोजित किया। इसमें 60 लोगों ने नया विद्युत कनेक्शन लिया। इस दौरान पिछले दो साल से बिल न बनने पर दोघट कस्बावासियों ने हंगामा किया। लोगों के कैंप में हंगामा करने की सूचना मिलते ही एसई रामबीर सिंह दोघट पहुंचे और नाराज लोगों को समझा कर शांत किया और 31 जनवरी तक सभी के बिल बनाने का आश्वासन दिया।
एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर रविवार को मुख्य शिकायत केन्द्र में आयोजित कैंप में एसडीओ विकास अहलावत व अवर अभियंता रवि प्रताप की देखरेख में 10 लोगों ने नया विद्युत कनेक्शन लिया। इस दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली का बिल जमा करने व बिजली चोरी न करने की अपील की। इसके अलावा एक्सईएन प्रथम कार्यालय में 20 और छपरौली टाऊन मेें एसई रामबीर सिंह और एसडीओ गोपाल सिंह सहित अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप की मौजूदगी में 30 लोगों ने नया विद्युत कनेक्शन लिया। एसई ने उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं को सुना और अधिकांश शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया। बाकी शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कसबा दोघट में लगे कैंप के दौरान उपभोक्ता ने पिछले दो साल से बिल न बनने पर हंगामा किया। पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार, अनिल कुमार एडवोकेट, माटू पहलवान ने कहा पिछले दो साल से बिल नहीं बनाया जा रहा है, ऐसी स्थिति मेें उपभोक्ता कैसे बिल जमा कर दें। उन्होंने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता ने कार्यालय पर जाकर बिल बनाने का प्रयास किया तो उनका बिल त्रुटिपूर्ण भेज दिया। इस के लोगों के आंदोलन करने सूचना पर एसई रामबीर सिंह मौके पर पहुंचे और घंटों वार्ता के बाद यह तय हुआ कि जल्द ही सभी उपभोक्ताओं के बिल बनाएं जाएंगे। आगामी बुधवार को भी दोबारा से कैंप लगाने की बात पर भी सहमति हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिविर में योजनाओं की जानकारी दी
दोघट। कस्बा में रविवार को विद्युत निगम के अधिकारियों शिविर लगा कर ग्रामीणों को बिल छूट आदि विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। अधिशासी अभियंता बड़ौत सुधाकर सिंह ने बताया कि छोटे उपभोक्ताओं व किसानों के लिए सरचार्ज समाधान योजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के दो किलो वाट तक के स्वीकृत भार वाले घरेलू एवं वाणिज्यक उपभोक्ताओं तथा कृषि श्रेणी निजी नलकूप के समस्त उपभोक्ताओं के विद्युत बिल में प्रभारित 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ किया गया है। लोकेंद्र ठेकेदार, अधीक्षक अभियंता राकेशपाल, अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता, विकास कुमार, रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed