{"_id":"5c40e0a2bdec2273a83b9009","slug":"201547755682-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बड़ौत मेरठ मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बड़ौत मेरठ मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लिए जाने से गुस्साए कई गांवों के किसानों ने कई घंटे तक बड़ौत मेरठ मार्ग जिवाना गांव के सामने जाम रखा। इस दौरान वहां पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को किसानों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। मौके पर पहुंचे डीसीओ व सचिव ने किसानों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
जिवाना गुलियांन गांव में स्थित मलकपुर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल लिपिक द्वारा सामान्य प्रजाति का गन्ना तौलने से मना करने पर गुस्साए किसानों ने बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे बड़ौत मेरठ मार्ग पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके जाम लगा दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार मोहम्मद नसीम व इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट मौके पर पहुंचे। इस दौरान मिल के जोन इंचार्ज ऋषिपाल व प्रदीप तोमर भी पहुंचे। कई घंटे तक किसानों व अधिकारियों के बीच वार्ता चलती रही। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी किसान नहीं माने। चार बजे डीसीओ विनीत कुमार व मलकपुर गन्ना समिति सचिव डा. सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलित किसानों ने जाम खोल दिया। छह घंटे बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू हुआ। इस दौरान मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।