{"_id":"5c0ebbeebdec2241cf75e1de","slug":"201544469486-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस घेरे के बीच सुनील राठी को कोर्ट में किया गया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस घेरे के बीच सुनील राठी को कोर्ट में किया गया पेश
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जिला जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में कुख्यात सुनील राठी पुलिस घेरे के बीच जिला जज कोर्ट में पेशी पर लाया गया। कचहरी परिसर पुलिस छावनी बना रहा। वहीं 25 आर्म एक्ट के मुकदमे में भी राठी की पेशी हुई।
जिला जेल में नौ जुलाई की सुबह पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने गोलियों से भूनकर हत्या की। राठी की निशानदेही पर पुलिस ने जिला कारागार के सेफ्टी टैंक से पिस्टल, दो मैगजीन व 22 कारतूस बरामद किए थे। तत्कालीन जेलर यूपी सिंह ने सुनील राठी के खिलाफ खेकड़ा थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। राठी को पुलिस ने 14 जुलाई को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया था। अब कुख्यात सुनील राठी तिहाड़ जेल दिल्ली में बंद है। सोमवार को बजरंगी हत्याकांड में कुख्यात को पुलिस घेरे के बीच डीजे कोर्ट में पेश किया। कचहरी परिसर पुलिस छावनी बनी रही। कचहरी में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर पल पल की गतिविधियों पर नजर रखी गई। कोर्ट में पेश होने के बाद कुख्यात राठी को तिहाड़ जेल भेजा।
पुलिस ने राठी की कराई वीडियोग्राफी
बागपत। कुख्यात सुनील राठी की पेशी के दौरान पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। पुलिस ने कुख्यात की वाहन से उतरने से लेकर कोर्ट पहुंचने तक वीडियोग्राफी की। पुलिस ने कई संदिग्धों को भी परिसर से बाहर खदेड़ा गया।