{"_id":"5bd4c0c5bdec2269952dbe35","slug":"201540669637-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट को बनाया आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट को बनाया आशियाना
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भारतीय किसान यूनियन का कलक्ट्रेट में शनिवार को भी धरना जारी रहा। मांग को लेकर कार्यकर्ता रात्रि में भी कलक्ट्रेट में डटे है। साथ ही चेतावनी दी यदि शीघ्र गन्ना तुलवाने की व्यवस्था डीएम नहीं करते है तो सड़क पर उतरकर आंदोलन होगा।
चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू कराने की मांग को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों ने कलक्ट्रेट को ही अपना आशियाना बना लिया है। दिन और रात डटे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा अधिकारी उनकी मांगों की उपेक्षा कर रहे हैं और इनका निस्तारण करने के लिए रुचि तक नहीं ले रहे हैं। यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं होती है तो वह पूरे कलक्ट्रेट में गन्ना ही गन्ना भर देंगे। इसकी जिम्मेदार डीएम खुद होंगे। किसान किसी भी कीमत पर अब पीछे नहीं हटने वाले है। मांग पूरी नहीं होती है तो सड़क जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसमें जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, इंद्रपाल, सुखबीर, राजेंद्र, हरेंद्र, सुखबीर, विजयपाल, कालूराम, जहान सिंह, जुल्ला चौधरी। दूसरी तरफ मीतली गांव में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे। उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौेके पर उन्होंने कहा किसानों की एकजुटता ही भाकियू की ताकत है। किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। यहां पर दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।