फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के जनपद टॉप को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के जनपद टॉप को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Thu, 31 May 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के जनपद टॉप को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
बड़ौत (बागपत)। लखनऊ में आयोजित समारोह में श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के यूपी बोर्ड इंटर में जनपद के टॉप छात्र अनुराग मलिक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। इसकी सूचना पर कॉलेज प्रशासन व छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज की प्रबंध समिति ने टॉपर छात्र के कॉलेज पहुंचने पर जोरदार स्वागत करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2017-18 मेें श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट छात्र अनुराग मलिक ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया । 2016-2017 मेें भी कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा खुशबू शर्मा निवासी हिलवाड़ी ने 93.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मंडल और इंटर में जौनमाना निवासी अंजलि कटारिया ने 92.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया । इन दोनों मेधावियों को भी गत वर्ष सीएम योगी ने लखनऊ मेें सम्मानित किया। इस बार इंटर में जनपद टॉपर अनुराग मलिक को 29 मई को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने मेडल, 21 हजार का चेक, टैबलेट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसकी सूचना पर कॉलेज प्रशासन मेें खुशी की लहर दौड़ गई। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने बताया कि स्कूल में पहुंचने पर अनुराग मलिक को सम्मानित किया जाएगा। खुशी जताने वालों मेें प्रबंधक विक्रम सिंह तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, रणपाल, योगेश राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed