{"_id":"5ae22baf4f1c1b5f098b6aad","slug":"201524771759-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली महारैली को सफल बनाएं कार्यकर्ता- राकेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली महारैली को सफल बनाएं कार्यकर्ता- राकेश शर्मा
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाली महारैली को सफल बनाने की अपील की ।
बृहस्पतिवार को गुराना रोड पर ब्रजमोहन शर्मा के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की। संचालन दीपक शर्मा और योगी सोती ने किया। इसमें शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि नगर में आए दिन चोरियों की घटनाएं बढ़ रही है। इससे व्यापारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है। बदमाशों व पुलिस प्रशासन की मनमानी पर अंकुश लगाने मेें प्रदेश सरकार विफल हो गई है। महिलाओं, युवतियों और किशोरियों के साथ आए दिन बलात्कार की घटनाएं हो रही है। महिलाएं अपने आपको घरों मेें भी असुरक्षित महसूस कर रही है।
उन्होंने कहा किसानों को उनका बकाया गन्ना भुगतान नहीं मिल पा रहा है। शिक्षित युवा बेरोजगार घूम रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर रामलीला मैदान पर होने वाली महारैली को सफल बनाने की अपील की। इसमें सत्यपाल पथौलिया, रमेश शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, महामंत्री अमित दीक्षित, साहब सिंह कश्यप, डीके शर्मा, संजय वशिष्ठ, अशोक शर्मा, आशीष वर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, डॉ. राजेंद्र वर्मा, बाबूराम, राम कुमार शर्मा आदि शामिल रहे।