{"_id":"5ac912234f1c1bcf618b6022","slug":"201523126819-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया
बिनौली। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक केशव राम चौधरी ने शनिवार को क्षेत्र के कई गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कही तौल लिपिक नदारद रहा तो कही तौल में खामियां मिलीं। इस दौरान किसानों ने भी अपना दर्द सुनाया।
एससीडीआई केशवराम चौधरी सबसे पहले रंछाड स्थित मलकपुर मिल के गन्ना क्रय केंद्र ए पर पहुंचे तो वहां तौल लिपिक नदारद रहा। निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुंचे तौल लिपिक से उन्होंने जवाब तलब किया। इसके बाद पास ही स्थित किनौनी शुगर मिल के क्रय केंद्र सी पर पहुंचे तो वहां भी तौल लिपिक नही मिला। वहां मौजूद दर्जनों किसानों ने उन्हें तौल लिपिक के समय पर न आने, तौल कार्य सुचारु न करने, सामान्य प्रजाति का इंडेंट न आने, भुगतान नही मिलने सहित कई समस्याएं गिर्नाइं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया। इसके उपरांत उन्होंने किनौनी मिल के बी क्रय केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां तौल तो चल रही थी। लेकिन वहां मानक बांट केंद्र पर मौजूद नहीं थे। इस दौरान कई किसानों ने तौल सही नहीं होने का आरोप भी लगाया। इसके बाद भी उन्होंने कई केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विभाग कृतसंकल्प है।