फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हेल्थ चेकअप शिविर में 1275 मरीजों की जांच

हेल्थ चेकअप शिविर में 1275 मरीजों की जांच

Fri, 16 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
हेल्थ चेकअप शिविर में 1275 मरीजों की जांच
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव स्थित निगार फार्म हाउस में बृहस्पतिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा, इसमें सुभारती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने 1275 मरीजों की जांच कर दवा दी। शिविर का शुभारंभ रालोद के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेराजुद्दीन और बागपत नगर पालिका चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट ने किया। शिविर में रटौल, लहचौड़ा, सिंगोली, विनयपुर आदि गांवों के मरीज पहुंचे। इसमें डॉ. कुलदीप बर्नवाल, डॉ. पीयूष, डॉ. प्रखर राय, डॉ. महादेव, डॉ. विकास, मोगली, इकरा खान, अनिल कुमार, मोहम्मद फरहत, सूरजपाल, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


दिल्ली में रक्तदान शिविर 20 को
बागपत। विश्वकर्मा युवा संगठन दिल्ली के करावल नगर में 20 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश पांचल ने बताया कि कल्याणकारी दिवस के रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव विकास संसाधन मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह रहेंगे। विक्रम सिंह पांचाल ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed