फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अपर शिक्षा निदेशक ने श्रीराम इंटर कॉलेज में डाला डेरा

अपर शिक्षा निदेशक ने श्रीराम इंटर कॉलेज में डाला डेरा

Thu, 22 Feb 2018 01:36 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
अपर शिक्षा निदेशक ने श्रीराम इंटर कॉलेज में डाला डेरा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक बेसिक पत्राचार इलाहाबाद कीर्ति गौतम ने मंगलवार की रात्रि में श्रीराम इंटर कॉलेज में डेरा जमाए रखा। इस दौरान कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक में हड़कंप मच गया। उन्होंने कॉलेज में लगे दर्जनों सीसीटीवी की फुटेज खंगाली और ड्यूटी में लगे शिक्षकों की आईडी चेक की। हालांकि जांच के बाद वहां कोई अनियमितता नहीं मिली।
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक पत्राचार इलाहाबाद कीर्ति गौतम मंगलवार की शाम डीआईओएस पीके मिश्रा व अन्य टीम के साथ श्रीराम इंटर कॉलेज मेें पहुंचीं। उन्होंने परीक्षा के अंतिम क्षणों में ड्यूटी दे रहे शिक्षकों की आईडी चेक की, वहीं परीक्षा होने के बाद कॉलेज में लगे 36 सीसीटीवी की फुटेज को 6 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा से खंगाला। इसके अलावा उन्होंने पेपर सीलिंग की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने पूछा स्कूल की छात्राओं को एक कक्ष में बैठाकर अन्य विद्यालयों के छात्रों को अलग कक्ष में क्यों बैठा रखा , तो केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि कॉलेज में धर्मपाल सिंह इंटर कॉलेज बड़का, तारा इंटर कॉलेज बड़ावद, बीपी इंटर कॉलेज बिजवाडा, इंडियन पब्लिक स्कूल बड़ौत का सेंटर है। बताया कि प्रथम पाली में कॉलेज की छात्राओं को इन सभी कॉॅलेजों की छात्राओं के साथ पेपर देने के लिए अलग-अलग बैठाया, जबकि द्वितीय पाली मेें इन सेंटरों की छात्राओं का पेपर नहीं था, इसलिए लड़कों के कक्ष से अलग इन छात्राओं को परीक्षा देेने के लिए बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह यह है कि गत वर्ष छात्र-छात्राओं को एक साथ पेपर देने के लिए बैठाया तो परीक्षा होने के बाद पेपर में प्रश्नों का उत्तर न बताने पर छात्राओं से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ और अभद्रता की । इससे हंगामा खड़ा हो गया था। अपर शिक्षा निदेशक ने पेपर से संबंधित अन्य रिकार्ड खंगाला, वहां कोई अनियमितता नहीं मिली। बाद में देर शाम वे वहां से लौट गईं, तब जाकर शिक्षकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed