{"_id":"5a7610c34f1c1bb3208b7266","slug":"201517686979-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता सम्मानित कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता सम्मानित कीं
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की रासेयो की द्वितीय इकाई का सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विजेताओं को सम्मानित किया।
तीसरे दिन शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री ने दीप जलाकर किया। प्रथम चरण में मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें रानी प्रथम, निकिता द्वितीय और हिमांशी तृतीय रही। इसी चरण में स्वयं सेवकों ने घर-घर जाकर व स्वयं पुराने कपड़े एकत्र किए और गरीब बस्ती मेें जाकर लोगों को दिया। दूसरे चरण में पर्यावरण संवर्धन के अंतर्गत भूगोल विभाग दिगंबर जैन इंटर कॉलेज से ललित जैन ने छात्राओं को प्रदूषित रहित पर्यावरण बनाने की जानकारी दी। मेधावियों को कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रवित्रा खत्री ने सम्मानित किया।
दूसरी तरफ सिल्वर वैली स्कूल बामनौली में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक और पूर्व चेयरमैन पिंटू चौधरी उर्फ सत्यप्रकाश और संजीव ने दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य देशपाल ने बताया पहले दिन कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 मीटर से लेकर 400 मीटर रेस का आयोजन किया। इसमें आर्यन, शिवम, देवांक, एकलव्य, अंश, लवी, हनी, अभिनव, वसुंधरा, श्रेया, आर्या, मानसी, विधि और खुशी ने भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें प्रीति पंवार, सविता, मनीषा, शालू, प्रियंका तोमर, रोहित, चित्रा, आशु आदि रहे।