{"_id":"5a60f5264f1c1ba3268b520b","slug":"201516303654-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे रहा हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे रहा हाईवे जाम
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ घंटे रहा हाईवे जाम
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों के कारण छपरौली चुंगी पर डेढ़ घंटे तक जाम लगने से वाहन चालकों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
नगर में लोग काफी समय से जाम की स्थिति झेल रहे थे। कई सामाजिक संगठन इस समस्या को उठा चुके हैं। लेकिन यह समस्या दूर नहीं हो पा रही है। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली-यमनोत्री मार्ग पर छपरौली चुंगी के पास करीब डेढ़ घंटे तक जाम के हालात रहे। कुछ लोों ने स्वयं किसी तरह ट्रकों को निकलवाया। लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन की लापरवाही के कारण ही जाम की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। इसके चलते हाईवे के अलावा विद्युत शिकायत केंद्र कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, अजितनाथ मंदिर सहित अन्य स्थलों पर जाम लग जाता है। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।