{"_id":"5a5baf324f1c1b7e268b46ba","slug":"201515958066-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"याद किए गए नर सिंह राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याद किए गए नर सिंह राणा
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में चौधरी नर सिंह कल्याण मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में सूबेदार प्रताप सिंह के आवास पर भाकियू के पूर्व चौगामा अध्यक्ष चौधरी नर सिंह राणा की द्वितीय पुण्य तिथि मनाई गई। यज्ञ के ब्रह्मा धनकुमार शास्त्री रहे। ट्रस्ट की अध्यक्ष संतोष ने सूबेदार महावीर सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । यज्ञमान डॉ. ऋषिपाल और उनकी पत्नी सरोज रहे। संचालन पंडित बिल्लू शर्मा ने किया। इसमें रालोद के सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल ब्रहमपाल सिंह, चौगामा खाप के चौधरी कृषिपाल राणा, हरफूल सिंह अमीन, भूपति शास्त्री, मास्टर राज कुमार, सतेंद्र राणा, योगेंद्र सिंह, महावीर सिंह, परमवीर राणा, सुरेश राणा, चौधरी जगदीश, नहार सिंह दरोगा, संजीव राणा, हरपाल आर्य, उदयवीर सिंह, तेजपाल सिंह, सूबेदार प्रताप, मेघराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन