फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली में खेल प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

छपरौली में खेल प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

Sun, 14 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
छपरौली में खेल प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली में चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय पर 15 जनवरी को चौधरी चरण सिंह खेल प्रतिभा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी होंगे।

विधायक सहेंद्र सिंह और पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने संयुक्त रूप से बताया समारोह भारत के प्रथम ओलंपिक पदक विजेता केडी जाधव के जन्म दिवस पर हो रहा है। उन्होंने बताया रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की उपस्थिति में प्रदेश के खेल प्रतिभा में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से डब्लूडब्लूई की रेसलर कविता दलाल, शूटर अन्नू तोमर बिजरौल, अर्जुन अवार्डी सुनील राणा, महिला पहलवान नेहा कश्यप कंडेरा, मेघना तोमर संत नगर, आरजू तोमर मलकपुर, अंजू तोमर मलकपुर, मनीषा गुर्जर निंबाली, तीरंदाज रितिका वेदवान, गौरव दूहूण कुर्डी, मनोज पहलवान मेवला, अरशद खान छपरौली आदि खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा शूटर दादी चंद्रो व प्रकाशी जौहड़ी, सुभाष पहलवान, राजीव पहलवान व कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर मलकपुर को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed