फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भूमि को मुक्त कर गेहूं की फसल जोत दी

भूमि को मुक्त कर गेहूं की फसल जोत दी

Sun, 07 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
भूमि को मुक्त कर गेहूं की फसल जोत दी
बागपत। एंटी भूमाफिया टीम ने पिलाना गांव में ग्राम पंचायत की जमीन को कब्जा मुक्त कर गेहूं की फसल जोत दी। टीम ने मौके पर निशानदेही कर खंभे लगा दिए। साथ ही टीम ने चेतावनी दी यदि दोबारा कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

पिलाना गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। राजस्व विभाग के नोटिस देने के बाद भी संबंधित व्यक्तियों ने पंचायत की जमीन को कब्जा मुक्त नहीं किया। सूत्रों के अनुसार लोगों ने गांव ते तालाब, बंजर भूमि और खाद के गड्ढों पर अवैध रूप से कब्जा कर फसल की बुवाई कर रखी है। शनिवार को एंटी भूमाफिया टीम के प्रभारी कानूनगो कुलदीप राठी के नेतृत्व में लेखपाल की टीम ने गांव पिलाना पहुंचकर ग्राम पंचायत की बंजर भूमि की पैमाइश की। इस दौरान पता चला कि गांव के ही किसान ने ग्राम पंचायत की भूमि पर गेहूं की फसल की बुवाई कर रखी हैै । टीम ने पैमाइश के बाद जमीन की निशानदेही की। इसके बाद जमीन पर पत्थर के खंभे लगा दिए। जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर जलवाकर जुताई करा दी। वहां मौजूद किसानों ने कार्रवाई का विरोध भी किया। कानूनगो कुलदीप राठी ने कहा यदि फिर से जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया कानूनी कार्रवाई होगी। थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिलाना में सरकारी जमीन को हर हाल में कब्जा मुक्त कराया जाएगा। यदि सरकारी जमीन पर कब्जा मिलेगा तो उसको ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed