{"_id":"5a1f0c304f1c1b76678be8e0","slug":"201511984176-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीछे छूट उम्र के बंधन, बुजुर्गों ने दिखाई धमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीछे छूट उम्र के बंधन, बुजुर्गों ने दिखाई धमक
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बुजुर्ग भी मतदान करने में पीछे नहीं रहे। बुजुर्ग महिला और पुरुषों की मतदान केंद्र पर अच्छी खासी तादाद रही। कोई लाठी के सहारे आया तो कोई अपने परिजनों के साथ।
निकाय चुनाव में मतदान करने का हर वर्ग की आयु के मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। जहां युवा लाइन में नजर आए। वहीं वोट डालने में बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। ठाकुरद्वारा मोहल्ले के 75 वर्षीय चंदकी राम पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं। परिवार के लोग मोहल्ले के ही कन्या जूनियर हाईस्कूल के मतदान केंद्र पर उनको लेकर पहुंचे। कुरैशियान मोहल्ले के 73 वर्षीय सईद अहमद लाठी के सहारे वोट डालने के लिए इस्लामिया मदरसे में पहुंचे। उन्होंने खुद ही अपने वोट डाली। सईद ने कहा वह प्रत्येक चुनाव में अपना वोट डालता है। हर मतदाता को अपने मत का सदुपयोग करना चाहिए। पुराना कस्बा निवासी 90 वर्षीय शकीना को उसके परिवार के सदस्य वोट डलवाने के लिए मतदान केंद्र पर लेकर पहुंचे। पुराना कस्बा निवासी 75 वर्षीय समीना वोट डालने के लिए अपने बेटों के साथ पहुंचे। इसी तरह अन्य बुजुर्ग भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे।
सराय में भी बूथ पर पहुंचे बुजुर्ग
छपरौली/अमीनगर सराय। अमीनगर सराय में बुजुर्गों ने उत्साह दिखाया। अस्सी साल की सत्यवती ने मतदान किया। दिव्यांग विद्यावती भी पहुंची। छपरौली में भी बुजुर्गों ने उत्साह दिखाया।