फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी जानेंगे योजनाओं का हाल

केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी जानेंगे योजनाओं का हाल

Sat, 04 Nov 2017 01:46 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी जानेंगे योजनाओं का हाल
केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी जानेंगे योजनाओं का हाल
विज्ञापन


बागपत। केन्द्र सरकार के संयुक्त सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी छह से 11 नवंबर को बागपत जनपद में आकर भ्रामण करेंगे। जनपद में रहकर मनरेगा योजना, सड़क, अपराध, एनजीओ सहित विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके लिए बीस वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाई गई है।

जिले में संचालित योजनाएं धरातल पर कम फाइलों में ज्यादा दौड़ रही है। लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। सबसे ज्यादा खस्ता हालत मनरेगा योजना की है। इसमें घोटाले भी हो रहे और मजदूरों को मजदूरी भी नहीं मिल रही है। अफसरों के सामने जो फाइल आती है उनका हस्ताक्षर होते, अवलोकन नहीं किया जाता है। केंद्र सरकार से संचालित योजनाओं का हाल जानने के लिए केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव स्तर के अफसर जिले में भ्रमण करेंगे। जो जिले में छह दिन रहेंगे और कार्यो की प्रगति जानेंगे। इसमें एनआरएलएम, कानून व्यवस्था, एसजीएसवाई, मिशन अंत्योदय, पीएमएवाई, एसबीएम, पीएमकेवीवाई, एनआरएचएम योजनाओं का भ्रमण करेंगे। इनमें आईएएएस, आईपीएस, आईएएफ रैंक के अधिकारी होंगे। इन अधिकारियों में भोपाल, मुंबई, दिल्ली से जिले में आ रहे है। इनमें ज्वाइंट सैक्रेटी ब्रिज कुमार अग्रवाल, आईपीएस दीपेश जुनेजा, आईटीएस यतेन्द्र अरोही, सीएसएसएसबी सुनील कुमार, गुलजीत सिंह, दिवाकर जयंत, जीतेन्द्रा कुमार झा, विनोद कोठवाल, राजेन्द्र कुमार सहित अधिकारी आकर निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को प्रेषित करेंगे। इसके लिए डीडीओ हुबलाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। छह नवंबर को वह विकास भवन में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed