{"_id":"59fccdc54f1c1bc8678b9264","slug":"201509739973-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांव से सरकारी जमीन को कराया कब्जामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांव से सरकारी जमीन को कराया कब्जामुक्त
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन गांव से सरकारी जमीन को कराया कब्जामुक्त
बागपत। एंटी भूमाफिया टीम ने शुक्रवार को पिलाना में चकरोड पर बनी दीवार, पांची में श्मशान घाट की जमीन और सिखेडा गांव में नाली पर हुए कब्जे को हटवाया। टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। चेतावनी दी दोबारा कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई होगी।
सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा किया हुआ है। जिसको हटवाने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री ने एंटी भूमाफिया सेल का गठन किया गया। जो जमीनों से कब्जे हटवा रही है। शुक्रवार को क्षेत्र की टीम ने तीन गांवों से अवैध कब्जों को हटवाया। जिनकी काफी समय से प्रशासन को शिकायत मिल रही थी। एसडीएम और तहसीलदार के निर्देश पर टीमे गांवों में कब्जा हटाने पहुंची। राजस्व निरीक्षक कुलदीप राठी ने बताया कि सबसे पहले पिलाना गांव में टीम पहुंची। जहां गांव के लोगों ने चकरोड की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके दीवार खड़ी कर दी थी, जिसको कई बार चेतावनी दी गई लेकिन दीवार नहीं हटायी। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में जमीन को कब्जा मुक्त कराया। दीवार टूटते ही ग्रामीण एकत्र हो गए। इसका विरोध करते हुए टीम का घेराव किया। सख्त रूख अपनाया तो ग्रामीण शांत हुए। उसके बाद पांची गांव में श्मशान घाट की जमीन और सिखेड़ा में नाली पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाया। कब्जाधारियों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने दोबारा से कब्जा करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। सरकारी जमीन पर किसी भी कीमत पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। लेखपाल, सुरेश शर्मा, विनोद कुमार, सचिन भारती मौजूद रहे।