{"_id":"5995efc04f1c1be5338b459a","slug":"201502998464-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बजा बड़ौत के शूटरों का डंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बजा बड़ौत के शूटरों का डंका
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। वन टारगेट शूटिंग एकेडमी परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मान समारोह में लखनऊ में हुई इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर लौटे शूटरों को सम्मानित किया।
इस समारोह का शुभारंभ चेयरमैन विपिन दांगी ने किया। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत और लग्न से ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। यह बात एकेडमी के शूटरों ने लखनऊ में हुई 19वीं इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में पदक झटककर साबित कर दी। उन्होंने बताया एकेडमी के शूटर अनुभव मलिक ने जूनियर बालक पिस्टल वर्ग में 370/400 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता। इसी स्पर्धा में सागर दांगी ने 369/400 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक और जूनियर बालक वर्ग में सागर तोमर ने 382/400 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीतकर बागपत जनपद का नाम लखनऊ में रोशन किया। उन्हें ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान हर्ष चौहान, शुभम, राजन शर्मा, वर्षा, हर्ष तोमर, खुशी तोमर, शुभम नैन, कार्तिक नैन, बादल तोमर, शिवम तोमर, हर्षित दांगी, आयुष तोमर आदि रहे।