फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीन क्विंतल रसगुल्ले कराए नष्ट

तीन क्विंतल रसगुल्ले कराए नष्ट

Sun, 06 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
तीन क्विंतल रसगुल्ले कराए नष्ट
तीन क्विंतल रसगुल्ले कराए नष्ट
विज्ञापन


बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर स्थित दुकानों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापामारी की। इस दौरान एक दुकान पर मिले रसगुल्लों की गुणवत्ता को संदिग्ध पाया गया। रसगुल्लों से दुर्गंध आ रही थी। टीम ने सैंपल लेकर करीब तीन क्विंटल रसगुल्ले नष्ट कराए।

रक्षाबंधन पर्व आते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट का करोबार शुरू हो गया है। इसकी शिकायतें मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी पवन कुमार ने टीम के साथ शहर में छापेमारी की। राष्ट्र वंदना चौक के पर स्थित पांच-छह दुकानों पर छापेमारी की। दुकानदारों को साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। पवन कुमार का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा। नमूने की रिपोर्ट के आधार पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट का लंबे समय से करोबार चल रहा है। कई बार छापामारी में इसका खुलासा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed