{"_id":"5987053c4f1c1bc3708b4b2a","slug":"201502020924-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्य के मार्ग पर चलकर कमाया गया धन हितकर- अरूण मुनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्य के मार्ग पर चलकर कमाया गया धन हितकर- अरूण मुनि
Updated Sun, 06 Aug 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्य के मार्ग पर चलकर कमाया
गया धन हितकर : अरुण मुनि
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत। जैन संत अरुण मुनि ने कहा कि जो गलत नीयत से पैसा कमाता है, वह पाप की श्रेणी में आता है। सत्य के मार्ग पर चलकर ही पैसा कमाना हितकर होता है।
वे रविवार को जैन स्थानक शहर में धर्मसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में पैसे का महत्व होता है। पैसा पाप कर्म एवं पुण्य कर्म दो तरीकों से कमाया जाता है। वह उत्तम फल देने वाला होता है। कहा कि जब पुरुषार्थ किया जाता है, वह अवश्य फल देता है। श्रावक किस प्रकार अपने जीवन में धन का अर्जन करें उसके लिये धन कमाने के सात रहस्य होते हैं। पैसा पुण्य के प्रताप से मिलता है। जितना हम दान करेंगे, उतना अगले जन्म में दस गुना मिल जाएगा। कर्म करें, फल की इच्छा मत करें। श्रीकृष्ण ने गीता में यही उपदेश दिया कि कलियुग में इंसान अपनी वृत्ति से भटक जाएगा। गलत ढंग से पैसा कमाकर शेर बनने वाला एक दिन गीदड़ बनकर रह जाता है। इससे पूर्व धर्मसभा को अमन मुनि ने संबोधित किया। धर्मसभा में सुधीर जैन, डी के जैन, अजय जैन, मोहित जैन, मनोज जैन, हंस कुमार जैन, दीपक जैन, शैलबाला, इंद्राणी, कमलेश आदि उपस्थित रहे।