{"_id":"597f7d684f1c1bd9148b469b","slug":"201501527400-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित और आत्मनिर्भर बनें महिलाएं: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित और आत्मनिर्भर बनें महिलाएं: सीडीओ
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षित और आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : सीडीओ
दाहा (बागपत)। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनना चाहिए। शिक्षा से जीवन में बदलाव आता है। बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दें। आर्थिक कमजोरियां दूर करने के लिए ग्रुप से जुड़ना चाहिए।
सोमवार को बिनौली ब्लॉक कार्यालय में स्वयं सहायता समूह मुस्कान, पार्वती, शिव शंकर, रवि दास, साहस और गोरखनाथ से जुड़े सदस्यों को सीडीओ ने सम्मानित किया। सहायता समूह के सदस्यों ने अनुभव साझा किए। साहस की सह संस्थापक मोना यादव ने कहा एकजुटता महिलाओं की ताकत है। रोजमर्रा की जिंदगी में मुसीबत झेलती है, लेकिन शिक्षा और एकजुटता से आगे बढ़ना चाहिए। पूर्वी ने कहा जिंदगी में जानकारी और शिक्षा मायने रखती है। संगठन से समूह की ताकत बनती हैं और समस्याओं का आसानी से निदान हो जाता है। सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा शिक्षा से साहस बढ़ता है और भविष्य के रास्ते खुलते हैं। महिलाएं खुद शिक्षित बनें और समाज को शिक्षित करें। युवाओं को आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करें। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, डिप्टी कमिश्नर प्रेम चंद, रामबलि सिंह, राजोरानी आदि मौजूद रहे।