{"_id":"597109354f1c1bcd528b4569","slug":"201500580149-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौथली देने जा रहें व्यक्ति को ट्रेन से धक्का दिया, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौथली देने जा रहें व्यक्ति को ट्रेन से धक्का दिया, घायल
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौथली देने जा रहे व्यक्ति को
ट्रेन से धक्का दिया, घायल
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली से हरिद्वार जा रही पैसेंजर ट्रेन में अलावलपुर हाल्ट के पास एक यात्री का ट्रेन में बैठे युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में इन युवकों ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। खेतों में काम कर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी और उसे सीएचसी में लाया गया। जहां उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना में घायल यात्री बिट्टू पुत्र ब्रजपाल गांव पाली बागपत का रहने वाला है। वह बृहस्पतिवार को दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में खेकड़ा से अपनी बहन की कौथली देने के लिये सिक्का सिलावर जनपद शामली जा रहा था। जब ट्रेन अलावलपुर हाल्ट के नजदीक पहुंची तो डिब्बें में पहलें से ही बैठे तीन-चार युवकों से उसकी कहासुनी हो गई और मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी विवाद के बाद उसे धक्का दिया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच कराई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।