फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 samples from Roshangarh sent for investigation

रोशनगढ़ से 20 सैंपल जांच के लिए भेजें

Sat, 11 Jul 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
20 samples from Roshangarh sent for investigation
रोशनगढ़ से 20 सैंपल जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

बालैनी। क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में हेयर ड्रेसर कोरोना पॉजिटिव मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के 200 लोगों की जांच की और 20 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भिजवाएं। पांच दिन पूर्व रोशनगढ़ में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाने वाले युवक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शनिवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के मोहल्ले को सील कर गांव में सैनेटाइजर का छिड़काव कराकर लोगों को मॉस्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने का आह्वान किया। टीम ने गांव के लगभग 200 लोगों की जांच की तथा 20 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे। जांच करने पहुंची टीम में सीताराम, पवन कुमार, सचिन यादव, उमेश, हंसराज ढाका, फार्मेसिस्ट गोपाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed