फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 couples got married

सामूहिक रूप से 20 जोड़ों की शादी कराई, सामान कम मिलने पर हंगामा

Fri, 17 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
20 couples got married
पिलाना ब्लॉक में आयोजित सामूहिक शादी में जोड़े को समान देते अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
कई जोड़ों ने सामान कम मिलने पर किया हंगामा, अधिकारियों ने कराया शांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पिलाना ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समारोह आयोजित किया गया। इसमें बागपत, खेकड़ा और पिलाना ब्लॉक के 20 जोड़ों की शादी कराई गई। कार्यक्रम में पिलाना ब्लॉक के 12, खेकड़ा ब्लॉक के छह और बागपत ब्लॉक के दो जोड़ों की शादी कराई गई। कई जोड़ों को सामान कम मिलने पर हंगामा भी किया।
बीडीओ दिनेश कुमार वरुण ने फीता काटकर समारोह शुरू किया। जहां हिंदू जोड़ों की मंत्रोच्चार के साथ शादी कराई। वहीं, मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। बीडीओ ने शादी के बाद नवविवाहिताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्मयंत्री की योजना सराहनीय है। इसका लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है। वहां शादी करने वालों को एक डिनर सेट, 2 पेंट शर्ट, 4 सूट, एक स्टील परात, एक जोड़ी पायल, माला, पटका, मोड़ी, पगड़ी, एक चुनरी, तीन साड़ी दी गई। वहीं, 35 हजार रुपये खाते में आएंगे। वहां कई जोड़ों को सामान कम मिला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इसके बाद बीडीओ ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और सामान देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

16 जोड़ों की कराई शादी
बिनौली। समाज कल्याण विभाग की ओर से शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बड़ौत व बिनौली ब्लॉक के 16 जोड़ो के सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पंडित सचिन शास्त्री ने 13 जोड़ों के हिंदू रीति रिवाज के साथ फेरे कराए। तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी कराया गया। शादी के बाद नवदंपती को बीडीओ बिनौली राजीव कुमार और समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने आवश्यक सामान, उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ कोआपरेटिव योगेंद्र मलिक ने किया। इस मौके समाज कल्याण के सहायक विकास अधिकारी रोहित तोमर, एडीओ संजय कुमार, अनुज कुमार, सतपाल तोमर, कौटिल्य धामा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed