{"_id":"5de161908ebc3e54f8784576","slug":"2-piller-found-baraut-news-mrt456194939","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त सर्वे में खेड़ी प्रधान गांव में दो पिलर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त सर्वे में खेड़ी प्रधान गांव में दो पिलर मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त सर्वे में खेड़ी प्रधान गांव में दो पिलर मिले
बड़ौत (बागपत)। यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच सीमा विवाद के निपटारे के लिए शुक्रवार से बड़ौत क्षेत्र में पिलर का सर्वे शुरू हो गया। पानीपत और बागपत की संयुक्त टीम ने खेड़ी-प्रधान और अकरपुर ठस्का गांव में सर्वे किया। इनमें से खेड़ी प्रधान गांव में दो पिलर मिले हैं।
शुक्रवार को सर्वे टीम के कानूनगो नंद किशोर, सर्वे लेखपाल गोपीचंद, बड़ौत नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार और राजस्व विभाग के सर्वे कानूनगो बाबूराम, लेखपाल विनोद, पानीपत हरियाणा के कानूनगो यशपाल, सर्वे लेखपाल मनोज ने सर्वे किया। कानूनगो धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि खेड़ा-प्रधान गांव के यमुना खादर में सर्वे के दौरान एक एसआरपी (सब रेफरेंस पिलर) और एक बाउंड्री पिलर मिला है। इनके नंबर मिटे हुए हैं जबकि अकबरपुर ठस्का गांव में कोई पिलर नहीं मिला। संभावना जताई जा रही है कि यहां के पिलर यमुना में बह गए होंगे। देर शाम तक सर्वे टीम वहां मौजूद रही। सर्वे देर शाम तक जारी रहा।