फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   19th district sports competition baghpat block of gender overall champion

19वीं जनपदीय बालक-बालिका की क्रीड़ा प्रतियोगिता का बागपत ब्लाक ओवरआल चैंपियन बना

Tue, 18 Oct 2016 04:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 18 Oct 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
19th district sports competition baghpat block of gender overall champion
बिनौली के धनौरा सिल्वर नगर में तीन दिवसीय खेलकूद के समापन पर विजेता को सम्मानित करते साहब सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिनौली। इंटरमीडिएट कॉलेज धनौरा सिल्वरनगर में चल रही बालक-बालिका की 19वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन


समापन पर बागपत ब्लाक ओवरआल चैंपियन घोषित हुआ। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री चौधरी साहब सिंह ने ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मोहम्मद वसीम ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय, जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आर्यन ने प्रथम, मोनू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


समापन अवसर पर मुख्य अतिथि चौधरी साहब सिंह ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भी भाग लेना चाहिए। विशिष्ठ अतिथि उपनिदेशक शिक्षा मेरठ मंडल ज्योति प्रसाद, कॉलेज के संघ रक्षक वेदप्रकाश पांचाल ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि चौधरी साहब सिंह ने ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 


 समापन अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील चौधरी, प्रबंध संचालिका डॉ. रेखा सिंह, गजेंद्र सिंह यादव, योगेंद्र तालियान, वीरेंद्र सिंह पंवार, बचू सिंह राणा, निर्मला तोमर, राजीव तोमर, योगेंद्र सिंह, विजय चौहान, राजगुरु, नसीम, अरुण मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed