फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पांच घंटे जाम

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पांच घंटे जाम

Sun, 10 Mar 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पांच घंटे जाम
बड़ौत (बागपत)। शनिवार को पूरे ही दिन जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रहने से लोगों को पांच-पांच घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ा। पुलिस को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

यूं तो नगर में जाम की स्थिति आए दिन बनी रहती है। शनिवार को जाम ने विकराल रूप धारण कर लिया। पूरे दिन दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग, छपरौली चुंगी से छपरौली रोड, कोताना रोड, दिल्ली-बस स्टैंड व अन्य स्थानों पर लोग जाम से जूझते रहे। चालकों ने वाहनों को धूल भरे रास्तों से निकालने का प्रयास किया लेकिन वहां भी वे जाम में फंस गए। शादी-ब्याह में शरीक होने जाने वाले लोगों को पांच से छह घंटे तक जाम से जूझना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर तो वाहनों की लंबी कतारें लगी थी। पूरे ही दिन पुलिस को भी जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि नगर व दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आए दिन जाम को लोग झेल रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना है कि जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी व नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से वार्ता करेंगे और इस समस्या को सुलझाने का प्रयास किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed