फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़कों पर जुलूस, पाकिस्तान मुर्दाबाद के गुंजे नारे

सड़कों पर जुलूस, पाकिस्तान मुर्दाबाद के गुंजे नारे

Mon, 18 Feb 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर जुलूस, पाकिस्तान मुर्दाबाद के गुंजे नारे
बागपत। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा की ह्दय विदारक घटना को लेकर लोगों में रोष कम नहीं हो रहा है। रविवार को आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतले दहन किए। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए मंदिरों में पूजा और मस्जिदों में दुआ की गई। सभी ने एक सुर में पाकिस्तान से बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के पक्का घाट मंदिर में राष्ट्रीय सेवा संगठन ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और केंद्र सरकार से पाकिस्तान को जवाब देने की मांग की। इसमें डॉ. करनवीर सिंह, अमित अग्रवाल, विक्की कुमार, शिवम शर्मा, ओमपाल सिंह, विकास शर्मा, उद्यम सिंह, इमरान, शुभम कुमार मौजूद रहे। रालोद कार्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें ओमबीर ढाका, कंवर पाल हुड्डा, योगेंद्र, अमित, उसमान, डॉ. प्रेरणा जैन, शौकत, नीतिन जैन, विक्रम, जितेंद्र मौजूद रहे। भाजपा पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, रामपाल नेहरा, अनिल चौहान, सुधीर मान, जयकरण सिंह, रामकुमार, रविंद्र राठी, नीरज शर्मा, सरिता चौधरी, प्रियंका आर्य, अमित जैन, सुशीला सिंघल मौजूद रहे। जमीयत उलामा की ओर से रहमानी मस्जिद में शोकसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर हमले की निंदा की। आल इंडियाज तंजीन उर्दू के सदर मुफ्ती शाह आलम मजाहिरी, डॉ. उमर फारूक, हाफिज इकबाल, हाफिज इरफान, मौलाना तसलीम, अमजद, जुनैद, अजीम, खालिद, हाजी सोनू मौजूद रहे। साथ ही शहर में युवाओं ने पाकिस्तान के पुतले को दहन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें अमित अग्रवाल, आकाश वर्मा, आशु शर्मा, निक्की शर्मा, विक्की, राजू, शिवम गुप्ता, टिल्लू, अनुभव, दीपक सिंधी, अनंत अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र के ढिकौली गांव के सैनिक भवन पर भूतपूर्व सैनिकों ने शोकसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें नरेश ढाका, कवल सिंह, सूबे सिंह, राज सिंह, महिपाल ढाका, जयपाल ढाका, लक्ष्मण, अरविंद ढाका, राजू मौजूद रहे। रटौल गांव में मदरसा इस्लामियां मोहसिनुल उलूम में शहीद सैनिकों श्रद्धांजलि दी। शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दुआएं मांगी गई। इसमें अब्दुल रहीम, अशोक कुमार सैनी, महेंद्र, प्रधान पति डॉ. जाकिर हसन, जमील अहमद, डॉ. बाबू खान, इसरत अली, अम्बे प्रधान, अब्दुल मनान, वेदप्रकाश, अशोक, रजाहसन, सुऐब, जावेद, महेंद्र, आरिफ, अशफाक, जमील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिलाना में हिंदू और मुस्लिमों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पाकिस्तान के पुतले की जूतों से पिटाई कर बस स्टैंड चौराहे पर आग के हवाले कर दिया। इसमें भाजपा नेता अश्वनी त्यागी, रणवीर चौधरी, रमाकांत शर्मा, दिलशाद अली, संजय प्रधान, नौशाद, इकबाल, आदेश त्यागी, सोनू त्यागी, मोमिन आदि रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी में शहीदों के नाम रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए शिवालय पर समाप्त हुई। पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें पूर्व प्रधान व्रिमेश, अश्वनी आर्य, सुरेंद्र, कोमल आर्या, प्रवीण मैनेजर, विजय आर्य, कृष्ण देव, महाशय अमर सिंह, प्रमोद, रोविन, मनोज आर्य, हिम्मत सिंह, राजपाल, ब्रजभूषण आदि रहे। आर्य समाज मंदिर में शांति यज्ञ कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए आहुति दी। इसमे ंओमपाल आर्य, कृष्ण गोपाल आर्य, अशोक भगत, मनोज आर्य, सतीश, मास्टर राजेंद्र, प्रमोद, जयपाल आर्य, शीशपाल आर्य, निशा आर्य, अभिनव आर्य, विक्रम आर्य आदि रहे। सूरजपुर महनवा में कैंडल मार्च निकाला। इसमें ग्राम प्रधान राजीव शर्मा, राजेश, प्रदीप, हरिदत्त, ओंकार, प्रदीप, जितेंद्र, शिवकुमार आदि रहे।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने प्रयागराज में चल रहे कुंभ में कैंडल मार्च निकाला। इसमें अध्यक्ष डॉ. सुरेश कौशिक, नरेश कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सोहनवीर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, दिनेश एडवोकेट, ध्रुव शर्मा, सुभाष शर्मा, श्रीकृष्ण, श्रीराम आदि रहे।
छपरौली के लोगों ने आतंकवादी घटना के खिलाफ जुलूस निकाला और व्यापारियों ने बाजार बंद रखे। सरकार से धारा 370 को हटाने की मांग की। इसमें एडवोकेट भूपेंद्र वशिष्ठ, सतेंद्र खोखर, प्रमोद जैन, अमित जैन, संजीव जैन, सुरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, प्रदीप कुमार, जितेंद्र, बिजेंद्र, शिव कुमार, राजकुमार, विजयपाल, नीरज, सुखपाल सिंह, हरवीर सिंह, राजीव, कालू, इरफान, मोमिन, शाहरुख आदि रहे।

अमीनगर सराय के सिंघावली अहीर में कैंडल मार्च निकाला। शहीदों को नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसमें मास्टर राजेंद्र, पप्पू, राहुल, सचिन, नीरज, नितिन, लल्लू, प्रदीप, रसीद, हारून, इकलाख, फारूख, डॉ. इकबाल, सपा छात्र नेता नितिन यादव, अक्कू, बिजेंद्र, गौरव यादव, अमित आदि रहे। मवी कलां गांव में कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें वरुण, कंवर पाल, राम कुमार, हिमांशु, करण, राहुल, सुमित, अनुभव, अरविंद, अंकुर, राकेश, मुकेश, सतपाल, राज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed