{"_id":"5c4f5ba5bdec22738b6adf1c","slug":"191548704677-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों ने निकाला जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के सदस्यों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया। उन्होंने सोमवार को मशाल जुलूस निकालकर आंदोलन की शुरूआत की। साथ ही कहा शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो छह फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू होगी।
कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर पर 10 विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग को लेकर बीएसए कार्यालय से कलक्ट्रेट तक मशाल जुलूस निकाला। मंच के जिला संयोजक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी ने मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने बताया कि सरकार की वायदा खिलाफी के कारण कर्मचारी और अधिकारी पुरानी पेंशन के विरोध में दोबारा से आंदोलन शुरू करने को मजबूर हो गए हैं। आंदोलन की शुरूआत प्रांतीय आह्वान पर मशाल जुलूस से की है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी की पुरानी पेंशन बहाली नहीं की जाती है तो छह से 12 फरवरी तक हड़ताल रहेगी। इस बीच मांग नहीं मानी तो 12 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल को शुरू की जाएगी। मशाल जुलूस में शिक्षा विभाग से संघ के अध्यक्ष राकेश यादव, विकास मलिक, राज कुमार शर्मा, मनोज रूहेला, विचित्रवीर, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, सुधीर रुहेला, सुनील बंसल, प्रवेंद्र, इमरान, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ से जिलाध्यक्ष केके तोमर, जोनी चौधरी, प्रेम कुमार, रविं कुमार, सतेंद्र, अनिल कुमार, फारूख, अमित वर्मा, कृषि विभाग से संजीव कुमार, अभिषेक बालियान, कुलवीर ढाका, पंकज मलिक, डिप्लोमा इंजीनियर से गंगा सिंह, राज कुमार, सचिन, माधव मुकुंद आदि मौजूद रहे।