{"_id":"5c06df1cbdec22415e42d334","slug":"191543954204-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलवाड़ी के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिलवाड़ी के ग्रामीणों का तहसील में प्रदर्शन
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर कोरी जाति के प्रमाणपत्र बनाने की मांग की।
हिलवाड़ी गांव के कोरी जाति से जुड़े काफी संख्या में युवक तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कोरी समाज पर रोजगार का गंभीर संकट है। अब हमारा व्यवसाय मजदूरी के अलावा कुछ नहीं रह गया है। कुछ समय से बड़ौत तहसील में कोरी जाति के प्रमाणपत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। इससे कोरी समाज के बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। युवा सरकारी नौकरी में फार्म नहीं भर पा रहे हैं। जबकि समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव ने भी कोरी जाति के प्रमाणपत्र बनवाने के आदेश दे चुकी है। उन्होंने बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर कोरी जाति के प्रमाणपत्र बनवाने की मांग की। इसमें सतेंद्र, अनुज, सतीश, कां देवी, निर्भय पाल, अमित, प्रदीप, मोहित, नाहर सिंह, संजीव, विकास, गौतम आदि रहे।