फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पश्चिम बने अलग प्रदेश, तभी मिलेगा सस्ता न्याय और विकास

पश्चिम बने अलग प्रदेश, तभी मिलेगा सस्ता न्याय और विकास

Wed, 29 Aug 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बने अलग प्रदेश, तभी मिलेगा सस्ता न्याय और विकास
बागपत। पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने के लिए पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा की जागरूकता यात्रा बागपत में पहुंची। राष्ट्र वंदना चौक पर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा अलग प्रदेश बनने से रोजगार और सुलभ न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी और क्षेत्रफल काफी बड़ा है, जिस कारण अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना नहीं पहुंच पाती है। न्याय के लिए भी भटकना पड़ता है। बड़ा प्रदेश होने के कारण उचित न्याय कानून व्यवस्था, कुशल एवं जिम्मेदार प्रशासन देना संभव नहीं है। हाईकोर्ट को जाने के लिए पाकिस्तान के लाहौर से भी ज्यादा की यात्रा करनी पड़ती है। पश्चिम को अलग प्रदेश बनाना अति आवश्यक है। इस आंदोलन से अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया। सतपाल यादव, राजेंद्र पाराशर, दया गिरि, किशन यादव, मुकीम मलिक, मनोज वर्मा, नरेंद्र वर्मा, गोपाल वर्मा, नीरज गौतम, गौरव यादव, श्याम चौहान, सुनील चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने दिया आंदोलन को समर्थन
बागपत। पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा की यात्रा कचहरी पहुंची। यहां पर अधिवक्ताओं ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिला बार एसोसिएशन सभागार में बैठक हुई। मोर्चा के अध्यक्ष एवं गाजियाबाद के पूर्व बार अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने अधिवक्ताओं से आंदोलन में शामिल होकर मजबूती से सहयोग करने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे बार अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर और संचालन कर रहे आजाद धामा ने अधिवक्ताओं की ओर से मोर्चा को पूरा समर्थन देने आश्वासन दिया। इसमें राजेंद्र कुमार शर्मा पराशर, कें्रदीय प्रवक्ता अशोक भारतीय, पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, विक्रम खोखर, देवेंद्र आर्य, नरेंद्र पंवार, संजय गौड, इंद्रपाल गुर्जर, संजय पंवार, अर्जुन गिरि, रोहित त्यागी, मुनेंद्र राणा, सोहन पाल गुर्जर, नवीन ढाका, अजित तोमर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed