फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गोठरा के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

गोठरा के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

Sun, 22 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
गोठरा के ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
बागपत। गोठरा गांव में मोबाइल नेटवर्क के लिए लग रहे टावर का ग्रामीणों ने विरोध किया। इसको लेकर कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि आबादी के बीच से टावर को हटाया जाए। इसकी तरंगों से बीमारी का खतरा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में शनिवार को गोठरा गांव के दर्जनों ग्रामीण पहुंचे। इसमें महिलाएं भी शामिल रही। उन्होंने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा आबादी के बीच में एक कंपनी का टावर लगाया जा रहा है। इसका गांव के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। अवगत टावर से निकालने वाली तरंगों से बीमारी होने का खतरा है। दिल पर इसका गहरा असर पड़ता है। टावर को गांव से बाहर लगाया जाए। मकान मालिक से भी इसे गांव में न लगवाने की मांग कर चुके हैं। उक्त व्यक्ति लाइसेंसी हथियार से भुगत लेने की धमकी दे रहा है। इस बाबत एसडीएम खेकड़ा को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने डीएम से टावर को गांव से बाहर लगवाने की मांग की। इससे बड़ी घटना भी होने का अंदेशा है। इसमें गौतम, सुनील, विजयपाल, बिजेंद्र, चरण सिंह, ओमपाल, आशाराम, धनेश, जय, संजय, पप्पू प्रधान, प्रमोद बंसल, पवन बंसल, प्रकाशों, कविता, राकेश देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed