{"_id":"5b5234df4f1c1b52748b60bc","slug":"191532114143-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य न होने पर प्रधानों ने ब्लाक पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य न होने पर प्रधानों ने ब्लाक पर किया हंगामा
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्य न होने पर प्रधानों का ब्लाक पर हंगामा
बड़ौत। ब्लाक के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों में विकास कार्य न होने व अन्य समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कई गांवों के प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। सूचना पर पहुंचे डीपीआरओ व बीडीओ ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया और जल्द गांवों में विकास कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।
ब्लाक पर पहुंचे प्रधानों का कहना था कि उन्हें प्रधान बने ढाई साल हो चुके हैं, लेकिन जिस तरह गांवों में ब्लाक अफसरों व सचिवों द्वारा विकास कार्य कराना चाहिए था, उस तरह विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। आरोप लगाया कि जब कोई प्रधान ब्लाक पर पहुंचता है तो न तो उनके लिए बैठने की सही व्यवस्था है और न ही कोई अधिकारी व कर्मचारी उनकी सुनवाई नहीं करता। कंडेरे गांव के प्रधान चंद्रपाल का आरोप है कि उनके गांवों मेें सचिव विकास राठी तैनात है, जिसका स्थानांतरण कर दिया गया है। चेतावनी दी कि यदि सचिव का स्थानांतरण हुआ तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे। हंगामे की सूचना पर पहुंचे डीपीआरओ आलोक शर्मा, बीडीओ प्रेमचंद ने उन्हें आश्वासन देकर शांत किया। इस दौरान ओमवीर, चंद्रपाल, राजीव, उपेंद्र, रणधीर, अनिल कुमार एडवोकेट, संजीव आदि शामिल रहे।
----------
विकास कार्य में लापरवाही पर दी कठोर कार्रवाई की चेतावनी
बड़ौत। इसके उपरांत डीपीआरओ आलोक शर्मा व बीडीओ प्रेमचंद ने सचिवों व प्रधानों की संयुक्त बैठक ली और गांव मेें चल रहे विकास कार्यों को पूरा कर नए विकास कार्यों को शुरू करने, शौचालय निर्माण पूरा कर उनकी सूची उपलब्ध कराने, गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाडी केंद्रों की देखरेख करने, पेयजल व्यवस्था के लिए खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रणधोल, सचिव विकास राठी, संजय, सतीश, भूपेंद्र, सुनीता, पूजा, जेई सुनील सोलंकी, प्रिंस जैन, रोहित शामिल रहे।