{"_id":"5b1052dd4f1c1bfa6e8b5894","slug":"191527796445-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम सेंटर में उपले भरे देख सीडीओ रह गए दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनएम सेंटर में उपले भरे देख सीडीओ रह गए दंग
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग के एएनएम सेंटर उपले रखने के काम आ रहे है। सीडीओ पीसी जायसवाल ने ट्यौढ़ी गांव में सेंटर की हालत को देखकर नाराजगी जाहिर की। गांव में तैनात संबंधित एएनएम के खिलाफ सीएमओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न गांवों में 200 एएनएम केंद्र बने हैं, जिसमें एएनएम टीकाकरण, परिवार कल्याण एवं अन्य विभागीय कार्य करती हैं। लेकिन जिले में अधिकांश सेंटरों की हालत दयनीय हो गई है। आवारा पशु और ग्रामीणों के उपले रखने के काम आ रहे है। देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो गए हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस ओर से पूरी तरह आंख मूंदे है। न तो भवनों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है और न ही उनको सही प्रकार से इस्तेमाल में लिया जा रहा है। बुधवार को सीडीओ पीसी जायसवाल बड़ौत ब्लॉक का निरीक्षण करने जा रहे थे। जब वह ट्यौढ़ी गांव पहुंचे तो उनकी नजर एएनएम सेंटर पर गई। उसकी हालत देखकर वह दंग रह गए। भवन में उपले भरे थे। परिसर में भी उपले रखने का स्थान बनाया हुआ था। इस्तेमाल न होने के कारण भवन जर्जर हो गया है। सीडीओ ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की और गांव में तैनात संबंधित एएनएम के खिलाफ सीएमओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
सीडीओ ने ब्लाक मुख्यालय का किया निरीक्षण, हड़कंप
बड़ौत। सीडीओ पीसी जसवाल ने बुधवार को दोपहर बाद बावली रोड स्थित खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया तो विभागीय कर्मचारियों मेें हड़कंप मच गया। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान ब्लाक के गांवों में चल रहे विकास कार्यों सहित अन्य विभागीय रिकार्डों की जांच की। सभी रिकार्ड पूरे मिले। इस पर सीडीओ ने बीडीओ प्रेमचन्द व क्लर्क राजकुमार की सराहना की। इसके बाद उन्होंने सचिवों और कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें सीडीओ ने सचिवों द्वारा गांव में कराएं जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। साथ ही मनरेगा योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा कर उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आवास योजना और शौचालय निर्माण मेें लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। साथ ही स्वयं सहायता समूह बनाने की अपील की। ब्लाक पर चले रहे मरम्मत कार्य में गड़बड़ी या शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कहीं। उनके जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसमें बीडीओ प्रेमचंद, एडीओ आईएएसबी जयपाल सिंह, एडीओ पंचायत रणधोल सिंह, सचिव सतीश कुमार, भूपेंद्र, संजय, विपुल, प्रिंस, सुनीता, संजय, विकास राठी, रेशू आदि रहे।
विज्ञापन
निरीक्षण कर सही स्थिति से कराएंगे अवगत: सीएमओ
सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि जिले में 200 एएनएम सेंटर हैं। जहां भी सेंटरों का इस्तेमाल नहीं हो रहा है इसकी जांच कराई जाएगी। सीडीओ ने जहां निरीक्षण किया वहां की सभी स्थितियों को देखा जाएगा। उसके बाद कार्रवाई से सीडीओ को अवगत कराया जाएगा।