{"_id":"5ab4061b4f1c1be93f8b46b9","slug":"191521747483-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने भड़ल में विद्यालयों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने भड़ल में विद्यालयों का किया निरीक्षण
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। खंड शिक्षा अधिकारी बिनौली सतीश शर्मा ने भड़ल गांव में प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों का निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा ने प्राइमरी स्कूल नंबर दो भड़ल में जर्जर भवन का निरीक्षण किया। विद्यालय में तीन कमरे और एक बरामदे का भवन जर्जर हाल में है। उन्होंने प्रधानाध्यापक बबीता देवी को जर्जर भवन का प्रारूप बनाकर बीएसए को भेजने के निर्देश दिए। विद्यालय के बाहर खड़ी मशीनों को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कन्या जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक रामपाल सिंह को कमियां दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे प्राइमरी नंबर एक में पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायत की कि विद्यालय में एक कमरा जर्जर हाल में है। इसकी मरम्मत कराई जाए। शिक्षिकाओं के देरी से आने की शिकायत पर उन्होंने प्रधानाध्यापक वैशाली को रिपोर्ट देने को कहा। यहां से वे जूनियर हाईस्कूल में पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायत की कि स्कूल में एक अध्यापिका अपने बच्चे को लेकर स्कूल आती है, जिससे शिक्षण कार्य बाधित होता है।
मुलसम में जलभराव का किया निरीक्षण
दोघट (बागपत)। मुलसम गांव में ग्रामीण जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम बड़ौत को शिकायत की। बृहस्पतिवार को एसडीएम के आदेश पर बिनौली ब्लॉक के जेई ने गांव में निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने कहा कि नाले की खुदाई कराकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। जेई ने बताया कि गांव में कई खसरा नंबर पर तालाब है। दोनों ही तालाब बराबर-बराबर में है, जिन पर कब्जा किया। इससे गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती है और पानी सड़कों पर भरा रहता है। तालाबों से कब्जा हटवाया जाएगा। गांव में खलियान, बंजर भूमि पर भी अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे।