{"_id":"5aac0b7b4f1c1ba8768b5d97","slug":"191521224571-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को ओडीएफ बनाने के लिए अभियान शुरू, 60 ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को ओडीएफ बनाने के लिए अभियान शुरू, 60 ने किए आवेदन
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को ओडीएफ बनाने के लिए अभियान शुरू, 60 ने किए आवेदन
बागपत। नगर क्षेत्र को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) बनाने के लिए अभियान की शुरूआत हो गई है। शहर की कश्यप धर्मशाला में नगर पालिका की और से शिविर लगाया गया है। इसमें 60 लोगों ने शौचालयों के लिए आवेदन किया है। इनका सत्यापन के बाद निर्माण कराया जाएगा।
स्वच्छ भारत अभियान के अब शहरों को ओडीएफ बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका और नगर पंचायतों को जिम्मेदारी दी गई है। लोगों से शौचालयों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके बाद निर्माण होगा। शुक्रवार को नगर पालिका की और से कश्यप धर्मशाला में शिविर लगाकर लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए हैं। नगर पालिका ईओ ललित कुमार आर्य ने शिविर का शुभारंभ किया। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के जिला कार्यक्रम प्रबंधक फहीम अख्तर ने बताया कि शिविर में 60 लोगों ने शौचालयों के लिए आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले लाभार्थियों का सत्यापन के बाद शौचालय बनाया जाएगा। पात्रों को ही योजना का लाभ मिलेगा। शहर के प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाकर आवेदन लिए जाएंगे। शिविर में नगर पालिका के कर्मचारियों का सहयोग रहा।