फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अमीनों ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

अमीनों ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

Wed, 07 Mar 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमीनों ने किया अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
बागपत।
विज्ञापन

विभिन्न मांगें पूरी न होने को लेकर राजस्व संग्रह अमीन संघ ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी है। चेतावनी दी जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
मंगलवार को बागपत तहसील में संग्रह अमीन संघ ने आंदोलन शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर काफी समय से मांग कर रहे हैं। जिस पर न तो शासन का कोई ध्यान है और न ही सरकार है। मजबूर होकर तहसील स्तर से कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया। तहसील अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद तिवारी ने बताया कि उनकी मुख्य मांग सामयिक सेवा को जोड़कर अन्य लाभ दिया जाए। ग्रेड वेतन बढ़ोत्तरी, पद्नाम परिवर्तन, शैक्षिक योग्यता स्नातक किया जाना, पदोन्नति की व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर किया जाना। वसूली मानक को समाप्त कर संबंधित की जवाब देही तय करने सहित अन्य मांगें हैं। कार्यवाहक अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा की अध्यक्षता में तहसील बागपत के समस्त संग्रह अमीनों ने कलमबंद अनिश्चित हड़ताल शुरू की है। जिलाध्यक्ष यदत्त शर्मा, राजकुमार कलस्यान, देवेंद्र पाल, धर्मपाल, सतेंद्र पाल, राजकुमार, कंवर पाल, नूर मोहम्मद पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत तहसील में मंगलवार को रजनीश के नेतृत्व में संग्रह अमीन एकत्र हुए और नारेबाजी कर उनकी अध्यक्षता में धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटर साइकिल भत्ता दिया जाए। पात्र संवर्गीय सदस्यों की पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए और 11 मांगों को लेकर उन्होंने धरना जारी रखा। संचालन लोकेंद्र ने किया। इसमें पंकज शर्मा, रूपेश शर्मा, राहुल गुप्ता, अशोक तोमर, कृष्णपाल शर्मा, राजेंद्र सोम, राजकुमार, राजपाल सिंह, सुक्रम पाल, उमेश कुमार, सहंसर पाल, रामपाल, अजित सिंह, ओमवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेकड़ा तहसील में क्षेत्र के सभी संग्रह अमीन सुबह दस बजे कार्य का बहिष्कार कर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। इस मौके पर उन्होंने वेतन विसंगति पदोन्नति आदि मांगों को लेकर कहा कि वह लंबे समय से मांगे उठा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगे नहीं मानी गयी। अब वह उपेक्षा बर्दास्त नहीं करेंगे। यदि जल्द ही मांग नही मानी तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने मांगों से संबंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी आशीष कुमार को सौंपा। इसमें सुभाष कुमार, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed