{"_id":"5a9d8dde4f1c1ba32a8bad12","slug":"191520274910-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेडी प्रधान गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेडी प्रधान गांव में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैली
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ी प्रधान में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत
बड़ौत। खेड़ी प्रधान गांव के पास गत देर शाम तेंदुआ देखने की सूचना पर ग्रामीणों मेें दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ तेंदुए की तलाश की। लेकिन वह नहीं मिला। बाद में वन विभाग की टीम ने भी खोजबीन की। मगर उसे भी तेंदुआ नजर नहीं आया।
खेड़ी प्रधान के कुछ युवक रविवार देर शाम गांव के बाहरी हिस्से में दौड़ लगाने गए थे। तभी उन्हें गांव की ओर तेंदुआ जैसा विशाल जानवर आता दिखाई दिया। इससे उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और उन्होंने वहां से भागकर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पर ग्रामीणों मेें दहशत फैल गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। बाद में कुछ ग्रामीण धारदार हथियारों और लाठी-डंडों के साथ उसे तलाशने निकले। मगर वह कहीं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद डीएफओ अरुण कुमार और एसडीएम अरविंद कुमार को भी सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, वन दरोगा आंसु चौधरी और वन रक्षक संजय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने गांव का जंगल खंगाला। लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। सुबह ग्रामीणों ने भी वन अफसरों के साथ तलाश की। लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह का कहना है कि गांव में तेंदुए की सूचना मिली थी। लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। उधर, ग्राम प्रधान कोताना बालेश्वर का कहना है कि कुछ युवकों को तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद गांव में एनाउसमेट भी कराया गया था।