फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पांच दिन से बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

पांच दिन से बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

Sat, 28 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन से बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान
पांच दिन से बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन


बड़ौत। छपरौली थाना क्षेत्र के किरठल गांव सहित अन्य कई गांवों में पिछले पांच दिन से बीएसएनएल सेवाएं ठप पड़ी है। लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

बीएसएनएल के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा किरठल, तुगाना, लूंब, रमाला, कुर्डी, रठौडा आदि सहित कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। इस कारण न तो लोग इंटरनेट से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। न ही अपने परिचित व रिश्तेदारों को फोन कर पा रहे हैं। समाजसेवी पुष्पेंद्र चौहान, सागर एवं सत्यम ने बताया कि पांच दिन से बीएसएनएल सेवा ठप होने से बैंकों में लेन-देन का बुरी तरह से प्रभावित है। सरकारी नौकरियों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आय, जाति एवं अन्य प्रमाण पत्र बनवाए जाने को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाया कि कई बार विभागीय अफसरों से शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। चेतावनी देने वालों में संजीव, प्रवीण, अंकित, सुरेन्द्र, नीरज, अमरदीप, अशोक, दीपक, महेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed