{"_id":"59c2c9344f1c1b1b688b5b16","slug":"191505937716-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श गांव पलड़ी में गंदगी से अटे पड़े हैं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श गांव पलड़ी में गंदगी से अटे पड़े हैं तालाब
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन, दल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्वार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के गोद लिए गांव पलड़ी में तालाबों की खुदाई न होने से गांव में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी है। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर तालाब की खुदाई कराने की मांग की है।
सांसद द्वारा गोद लिए गए पलड़ी गांव में पांच तालाब मौजूद है, लेकिन काफी समय से तालाबों की खुदाई नहीं हुई है। जिसके कारण रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाबों की खुदाई न हो पाने के कारण तालाब कूड़े करकट से भर चुके हैं। पानी भरने की क्षमता तालाबों की खत्म होती जा रही है। ग्रामीण इसके लिए उच्चाधिकारियों को ज्ञापन तक देकर अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो धरना शुरू कर देंगे। इस मौके पर मास्टर रोहताश, प्रवीण कुमार, यामीन खां, गोपाल, सोनू, रामफल, रामकुमार, धर्म, शिवकुमार आदि मौजूद थे।