{"_id":"59ab0c604f1c1b0c278b4e69","slug":"191504382048-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने टीम गठित कर छापे की बनाई योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने टीम गठित कर छापे की बनाई योजना
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कोताना गांव में यमुना खादर क्षेत्र में रेत माफिया के अवैध रेत खनन की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही डीएम ने इसे गंभीरता से लेेकर एसडीएम को निर्देश दिए किसी भी हाल में क्षेत्र में रेत खनन नहीं होने दिया जाएगा। डीएम के निर्देश मिलते ही एसडीएम ने टीम गठित कर रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यमुना खादर क्षेत्र में कोताना गांव में काफी दिनों से रेत माफिया दिन छिपते ही रेत खनन का अवैध व्यापार शुरू कर देते हैं। अवैध रेत खनन की कई बार अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन क्षेत्र में अवैध रेत खनन बंद नहीं हुआ। पहली सितंबर के अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर डीएम बागपत भवानी सिंह खंगारौत ने गंभीरता से लिया। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए किसी भी हाल में अवैध रेत खनन न होने दिया जाए, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने टीम गठित कर अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ छापेमारी की योजना शुरू कर दी है। उन्होंने कहा किसी भी हाल में क्षेत्र में अवैध रेत खनन नहीं होने दिया जाएगा और टीम को गोपनीय तरीके से छापे लगाने के निर्देश दिए हैं।