{"_id":"5967c8564f1c1b6a588b45e2","slug":"191499973718-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी व मलकपुर के ग्रामीणों ने आपूर्ति कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी व मलकपुर के ग्रामीणों ने आपूर्ति कार्यालय घेरा
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकरी और मलकपुर के ग्रामीणों ने आपूर्ति कार्यालय घेरा
बड़ौत। कस्बा टीकरी और छपरौली के राशन कार्ड धारकों ने तहसील में आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया और राशन डीलरों पर धांधली का आरोप लगाया। पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन देकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की। कस्बा टीकरी के काफी संख्या में महिला और पुरुष तहसील पहुंचे और आपूर्ति कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना था कि वहां का राशन डीलर उन्हें राशन नहीं दे रहा है। यदि वे मांगते हैं तो उन्हें गाली-गलौच करता है। इसको लेकर उन्होंने कस्बे में धरना भी दिया था तो एडीओ योगेंद्र मलिक ने आश्वासन देकर उन्हें उठवा दिया था। बाद में उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को ज्ञापन देकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नौशाद, अनीस, सुरेश, मीना, आसिया, नफीसा, सुनीता, सुमन, शबाना, आमना, सरवरी आदि रहे। वहीं छपरौली कस्बे के लोगों ने तहसील में आपूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन कर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि राशन डीलर उन्हें सामान नहीं देता है। वह राशन को ब्लैक करता है और धमकी देता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस पर पूर्ति निरीक्षक ने उन्हें आश्वासन दिया इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई होगी। इसमें मुस्कान, जरीना, फरजाना, गुलफाम, नाजमां आदि रहे।