फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जलभराव से बीमारियां फैलने का खतरा

जलभराव से बीमारियां फैलने का खतरा

Wed, 05 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
जलभराव से बीमारियां फैलने का खतरा
बागपत। मुकंदपुर ओगटी गांव के रास्तों पर जलभराव के कारण लोग मुश्किलें झेल रहे हैं। बीमारियां फैल रही हैं। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को मुकंदपुर ओगटी गांव के ग्रामीण तहसील दिवस में डीएम से मिले। ग्रामीणों ने कहा गांव के रास्तों में तालाब का पानी भरा हुआ है। जल निकासी न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में गंदा पानी घुसा है। इस कारण सैकड़ों लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं। गांवों में संक्रामक रोग फैलने लगा है। प्राइवेट से लेकर सरकारी अस्पतालों में लोग उपचार करवा रहे हैं। सुरजीत ने बताया रास्ते में भरे पानी ने जीना मुहाल कर दिया है। इस दौरान ग्राम प्रधान रामबीरी, अमरजीत सिंह, हरिकिशन, वीरेंद्र सिंह, विकास तोमर, राहुल ढाका, पीतम सिंह, जगपाल सिंह, वीर प्रकाश, होराम सिंह, श्रीपाल सिंह, बंसत ढाका, राजपाल, हरपाल सिंह, सुरेश पाल, सत्यप्रकाश, रामपाल, रामनिवास ढाका और राजेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed