{"_id":"59515cfd4f1c1b72258b4605","slug":"191498504445-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद ही हाइवे को गड्ढ़ामुक्त करने लगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद ही हाइवे को गड्ढ़ामुक्त करने लगे ग्रामीण
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसाना के लोगों ने खुद ही हाईवे को किया गड्ढा मुक्त
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढेे भरने के लिए कर्मचारी नहीं पहुंचे तो सिसाना के ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। लोगों ने अपने घरों के बाहर हाईवे को गड्ढा मुक्त किया। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 15 जून तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हो सका। जिले में अभी करीब 40 सड़क ऐसी हैं जिन्हें बजट के अभाव मेें गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढे नहीं भरे गए, जिस कारण गौरीपुर मोड़ पर पिछले दिनों जाम रहा था। सिसाना में हाईवे के गड्ढों के कारण हादसे हो रहे थे। सोमवार को ग्रामीण सड़कों पर उतरे और गड्ढे भरने का काम किया। ग्रामीण सतीश चौहान ने बताया कि यहां गड्ढे होने के कारण हादसे हो रहे थे, जिस कारण खुद ही गड्ढे भरे गए हैं। प्रदीप मिस्त्री ने कहा कि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। सिसाना के लोग हाईवे के कारण पहले ही परेशानी झेल रहे हैं।