{"_id":"5cbf7102bdec2213ea53abed","slug":"181556050178-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी, सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी, सुरक्षा बढ़ाई
विज्ञापन
बागपत। शामली में रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिले में भी रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया है। रेलवे पुलिस व जीआरपी ने सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस ने स्टेशनों व ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
शामली में आतंकवादियों ने रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर जिले में पड़े वाले रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। खेकड़ा, बागपत रोड, बड़ौत, कासिमपुर खेकड़ा रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे पुलिस व जीआरपी ने स्टेशनों व ट्रेनों में चेकिंग अभियान चला कर संदिग्ध लोगों की तलाश ली गई। यात्रियों के सामान की भी जांच की, लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस की चौकी के प्रभारी राजेंद्र सिंह शर्मा ने बताया कि शामली में रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी के बाद अलर्ट जारी किया गया है। पैसेंजर ट्रेनों में विशेष अभियान चलाकर चेकिंग की गई।
बड़ौत (बागपत)। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के कमांडर के शामली रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी से जनपद में अलर्ट घोषित किया। जीआरपी व रेलवे पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली-सहारनपुर जाने वाली दर्जनों ट्रेनों मेें सघन चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों के सामान की तलाश ली।
विज्ञापन
जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव, एसआई सत्यवीर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में मंगलवार को जीआरपी व रेलवे पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेन नंबर 51910, 51911, 74026, 74024, 51909 सहित दर्जनों ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। देर रात्रि तक यह अभियान चलता रहा। इस संबंध मेें जीआरपी इंस्पेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव ने कहा आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के कमांडर के शामली रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना के बाद चेकिंग अभियान चलाया।