{"_id":"5c364ddfbdec22569e114294","slug":"181547062751-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगो को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगो को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मी
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
बैंक कर्मी, बीएसएनएल कर्मी और बिजली कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण बैंकों में लेन देन का कार्य न होने के कारण खाता धारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारह सूत्रीय मांगों को लेकर केंद्रीय बैंक कर्मी, बीएसएनएल कर्मी एवं बिजली कर्मचारी दूसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। आंदोलनकारियों ने कहा सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं कर रही है। इसके चलते उनकी लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। खेकड़ा की बैंक शाखाओं पर दिन भर ताले लटके रहे। बैंक शाखा में लेन देन करने के लिए आए कुछ खाता धारकों को जानकारी के अभाव में बैंक से वापस लौटना पड़ा। इससे खाता धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।